महराजगंज में मौसम का बदला मिजाज:सुबह की धूप के बाद धूल भरी आंधी और भारी बारिश, किसानों को राहत

May 21, 2025 - 12:00
 0
महराजगंज में मौसम का बदला मिजाज:सुबह की धूप के बाद धूल भरी आंधी और भारी बारिश, किसानों को राहत
महराजगंज में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह 8 बजे तक धूप थी। 9 बजे के करीब धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। इससे कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित हुआ। पिछले एक सप्ताह से महराजगंज का मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इस बारिश से किसानों के खेतों को पर्याप्त नमी मिली है। इससे फसलों को लाभ होने की संभावना है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मौसम बदलाव उनके लिए राहतदायक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0