महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया युवक, भेजा जेल

May 1, 2025 - 17:00
 0
महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया युवक, भेजा जेल
पीलीभीत में पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सुनगढ़ी पुलिस ने सलमान उर्फ सहवान को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा। आरोपी शेरमोहम्मद मोहल्ले का रहने वाला है। घटना 29 अप्रैल 2025 की रात करीब 9 बजे की है। एक महिला अपने दैनिक कार्य से घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पीछे से आकर उसके साथ छेड़छाड़ की। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की मदद से आरोपी की पहचान की। 1 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उप निरीक्षक धीर सिंह के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल रमाकांत और संजीव कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ थाना सुनगढ़ी में धारा 74 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0