महोबा में बाइक सवार को पिकअप ने मारी टक्कर:पति-पत्नी और बेटा गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

Dec 11, 2025 - 22:00
 0
महोबा में बाइक सवार को पिकअप ने मारी टक्कर:पति-पत्नी और बेटा गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर
महोबा के शाहपहाड़ी गांव के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पिकअप कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों में पति-पत्नी और उनका पुत्र शामिल हैं। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह घटना गुरुवार शाम महोबा शहर के शाहपहाड़ी गांव के पास हुई। घायलों की पहचान 46 वर्षीय देवी सिंह ठाकुर, उनकी पत्नी 40 वर्षीय सुनीता और बड़े पुत्र 24 वर्षीय धर्म सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। बताया गया कि देवी सिंह अपने छोटे पुत्र की हत्या के मुकदमे की तारीख तय करने आगरा जाने के लिए अपनी पत्नी और बड़े पुत्र के साथ महोबा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान शाहपहाड़ी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती सुनीता ने बताया कि उनके पति की हालत नाजुक है, इसलिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। उनका और बड़े पुत्र का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने बताया कि पिकअप कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है और मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0