मिट्टी का टीला धंसने से हुई थी 5 की मौत:देवरानी-जेठानी का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

Apr 29, 2025 - 20:00
 0
मिट्टी का टीला धंसने से हुई थी 5 की मौत:देवरानी-जेठानी का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
कौशांबी के टीकरडीह गांव में सोमवार की सुबह मिट्टी का टीला धंसने से 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और दो किशोरियां शामिल हैं। हादसे में 4 लोग घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद सभी शव गांव लाए गए। तीन मृतकों- उमा देवी (18), कछरही (60) और खुशी (20) का अंतिम संस्कार उसी शाम कर दिया गया। देवरानी सुनीता देवी (35) और जेठानी ललिता देवी (30) का अंतिम संस्कार मंगलवार को परिजनों के आने पर किया गया। दोनों देवरानी-जेठानी के सात बच्चे हैं। अंतिम संस्कार के समय बच्चों की रो-रोकर बुरी हालत थी। संस्कार के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। घटना स्थल पर क्षेत्रीय नेताओं का आना-जाना जारी रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0