मिड-डे मील बनाते वक्त गैस सिलेंडर का पाइप फटा:रसोइया का शरीर जला, लोहिया अस्पताल में भर्ती

Jul 14, 2025 - 15:00
 0
मिड-डे मील बनाते वक्त गैस सिलेंडर का पाइप फटा:रसोइया का शरीर जला, लोहिया अस्पताल में भर्ती
फर्रूखाबाद के कमालगंज क्षेत्र के महमदपुर अचला स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को एक दुर्घटना हो गई। मिड-डे मील का खाना बनाते समय भारत गैस के सिलेंडर का पाइप फट गया। इस हादसे में रसोइया देवकी गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना दोपहर के समय हुई, जब देवकी दो अन्य रसोइयों सुखदेवी और लौंगश्री के साथ बच्चों के लिए भोजन बना रही थीं। सिलेंडर से आग लगने पर विद्यालय के अध्यापक हसीब खान ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया। वे दो रसोइयों को तो बचा पाए, लेकिन देवकी का 40 से 50 प्रतिशत शरीर जल गया। झुलसी हुई देवकी को तत्काल कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. विकास पटेल ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए फर्रुखाबाद के लोहिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0