मिर्जापुर में साढ़ू ने साढ़ू ​​​​​​​की हत्या:सिर पर पत्थर मारा, आरोपी फरार; पुलिस ने 3 टीमें गठित

May 3, 2025 - 08:00
 0
मिर्जापुर में साढ़ू ने साढ़ू ​​​​​​​की हत्या:सिर पर पत्थर मारा, आरोपी फरार; पुलिस ने 3 टीमें गठित
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में एक साढू ने दूसरे साढू की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। घटना अग्रजा पाण्डेयपुर पहाड़ी पर हुई। मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी राजीव मुसहर के रूप में हुई है। आरोपी सुभाष मुसहर महुआरी कलां थाना विंध्याचल का रहने वाला है। शुक्रवार की रात दोनों साढुओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान सुभाष ने पत्थर उठाकर राजीव के सिर पर दे मारा। गंभीर रूप से घायल राजीव को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से तहरीर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। थाना विंध्याचल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। राजीव की मौत की खबर से दोनों परिवारों में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0