मुजफ्फरनगर में सोमवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। दोपहर के समय बाजारों में आवाजाही काफी कम दिखाई दे रही है। जो लोग बाहर निकल रहे हैं, वे मुंह पर कपड़ा लपेटकर, चश्मा, टोपी और दुपट्टे का इस्तेमाल कर रहे हैं। शाम 5 बजे के बाद ही सड़कों पर भीड़ नजर आ रही है। पहले चार तस्वीरें देखिए... इलेक्ट्रिक उपकरणों की बिक्री बढ़ी
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर और एसी खरीद रहे हैं। इन उपकरणों की बिक्री में तेजी आई है। व्यापारी इस मौके पर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। गरीब परिवार पंखों के सहारे गर्मी का सामना कर रहे हैं। ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी मांग
शीतल पेय पदार्थों की मांग चार गुना तक बढ़ गई है। गन्ने का रस, शरबत, कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, बर्फ गोला और आइसक्रीम की बिक्री में वृद्धि हुई है। तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा और नींबू जैसे फल और सब्जियों की भी अच्छी बिक्री हो रही है।