मुस्लिम इलाके से निकली मां जगदम्बा की प्रतिमा, PHOTO:5 थानों की पुलिस रही तैनात, ड्रोन से हुई निगरानी

Oct 5, 2025 - 03:00
 0
मुस्लिम इलाके से निकली मां जगदम्बा की प्रतिमा, PHOTO:5 थानों की पुलिस रही तैनात, ड्रोन से हुई निगरानी
शारदीय नवरात्र के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। आज गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की प्रतिमा मैदागिन स्थित मंदाकिनी कुंड में विसर्जित हुआ। मां जगदंबा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा और पांच थानों की फोर्स व एक कंपनी पीएसी सुरक्षा में तैनात रही। पहले देखें तस्वीर... महिलाओं ने मां को लगाया सिंदूर देवनाथपुरा स्थित गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की प्रतिमा के विसर्जन की तैयारियां शाम से ही शुरू हो गईं। इस दौरान महिलाओं ने माता को सिंदूर अर्पित किया और परंपरागत रूप से माता को विदाई दी। आरती के बाद माता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए प्रस्थान कराया गया। मां की प्रतिमा को सड़क तक लाने में लगा सबसे पहले भगवान गणेश जी प्रतिमा संकरी गलियों से बाहर निकली। इसके बाद 8:15 बजे मां दुर्गा की प्रतिमा अपने स्थान से उतारी गई। माता की प्रतिमा गली से सड़क पर पहुंची। प्रतिमा स्थल से संकरी गलियों से होते हुए सड़क तक प्रतिमा के पहुंचने में एक घंटा 18 मिनट का समय लग गया। ढाक और डीजे की धुन के साथ माता की विसर्जन शोभायात्रा आरंभ हुई। 5 थानों की लगी फोर्स मुस्लिम श्रेत्र होने के कारण पांच थानों को पुलिस पीएसी के जवान प्रतिमा के साथ चल रहे। रास्ते में श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की। मैदागिन स्थित कंपनी बाग स्थित मंदाकिनी कुंड में प्रतिमाओं को मध्य रात्रि में विसर्जित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0