संत कबीर नगर के मेंहदावल डिवीजन में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। शुक्रवार की देर रात तीन ट्रांसफॉर्मर जल गए। इससे पूरी रात शहर में अंधेरा छाया रहा। विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता पीके गुप्ता ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से तीनों ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पूरी रात काम किया। उनकी मेहनत से 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। क्षेत्र में रोजाना बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। विभाग लोकल फॉल्ट, रोस्टिंग और ट्रिप होने का हवाला देता है। इस कारण निर्धारित मानकों के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।