मेरठ के सुभाष नगर में मकान का लिंटर गिरा:हादसे के वक्त घर में मौजूद थी महिला, बाल बाल बची

Jul 14, 2025 - 00:00
 0
मेरठ के सुभाष नगर में मकान का लिंटर गिरा:हादसे के वक्त घर में मौजूद थी महिला, बाल बाल बची
मेरठ के सुभाष नगर में रविवार को एक मकान का लिंटर गिर गया। जिस वक्त हादसा हुआ एक महिला घर के अंदर मौजूद थी। तेज आवाज सुनकर महिला बाहर की तरफ भागी और किसी तरह खुद को बचाया। गनीमत रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुभाष नगर गली नंबर दो में सुशील कुमार का परिवार रहता है। छह साल पहले सुशील की मौत हो गई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी राजकुमारी अपने बेटे विकास के साथ इस मकान में रहती चली आ रही हैं। वह घर घर जाकर काम करती हैं। रविवार को राजकुमारी घर पर ही थीं कि तभी कुछ गिरने की आवाज सुनकर चौक गईं। राजकुमारी ने देखा कि छत से लिंटर का बड़ा टुकड़ा गिरा है। यह देखकर वह बाहर की तरफ भागी और शोर मचा दिया। देखते ही देखते मकान के अंदर लिंटर का काफी बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा। शोर सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर क्षेत्रीय पार्षद पवन चौधरी भी आ गए। महिला के पैर में मामूली चोट लगी थी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। महिला की आर्थिक स्थिति खराब महिला पति की मौत के बाद मेहनत मजदूरी कर बेटे को पाल रही है। जिस वक्त यह हादसा हुआ, वह घर पर अकेली थी। काफी समय से मकान काफी बुरी स्थिति में चल रहा था लेकिन राजकुमारी के पास इतना पैसा नहीं था कि वह मकान की मरम्मत करा ले। हादसे से मां-बेटा इतने डर गए कि उनकी रात में घर में सोने की हिम्मत नहीं हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0