मेरठ में 10 फीट से ऊंची कांवड़ पर रोक:पुलिस ने छोटी कराई कांवड़

Jul 19, 2025 - 21:00
 0
मेरठ में 10 फीट से ऊंची कांवड़ पर रोक:पुलिस ने छोटी कराई कांवड़
मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है। प्रशासन 10 फीट से ऊंची कांवड़ को मेरठ में प्रवेश की अनुमति नहीं दे रहा है। शनिवार को एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र ने कांवड़ों की नपाई की। प्रदेश के डीजीपी और मुख्य सचिव ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मानक से ऊंची कांवड़ या डीजे पर कार्रवाई की जाएगी। फिर भी मेरठ की सीमा में 11 से 25 फीट तक की कांवड़ें पहुंच रही हैं। इन्हें रोकने के लिए जिले की सीमा पर अस्थाई चौकी बनाई गई है। प्रशासन ने 10 फीट से ऊंची कांवड़ों को छोटा करवाने के बाद ही प्रवेश दिया। कुछ कांवड़ियों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। डीआईजी कलानिधी नैथानी और एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि शासन के आदेशों का पालन कराया जाएगा। मानक से बड़ी कांवड़ और डीजे पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0