मेरठ में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान:अभी 5 दिन ओर बढ़ेगा गर्मी का असर, 43 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

Jun 9, 2025 - 06:00
 0
मेरठ में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान:अभी 5 दिन ओर बढ़ेगा गर्मी का असर, 43 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
मेरठ में लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 5 दिन तक गर्मी का अहसास ओर बढ़ेगा। पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जून के महीने में रविवार का दिन सबसे गर्म रहा। जिस तरह से गर्मी अपना असर दिखा रही है, उसके चलते संभावना है कि तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। राजकीय मौसम विभाग कार्यालय पर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 55 एवं न्यूनतम आर्द्रता 33 प्रतिशत दर्ज की गई। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मौसम में अभी गर्मी का असर जारी रहेगा। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत है। 14 जून के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0