मेरठ में गर्मी ने किया बेहाल:36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, अभी ऐसे ही बना रहेगा मौसम का मिजाज

Jun 6, 2025 - 06:00
 0
मेरठ में गर्मी ने किया बेहाल:36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, अभी ऐसे ही बना रहेगा मौसम का मिजाज
मेरठ में गुरुवार को लोग गर्मी से बेहाल रहे। हवा की रफ्तार सामान्य रहने से तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। गुरुवार को सुबह से दिन गर्म रहा। तेज धूप निकलने के चलते गर्मी का अहसास रहा। दोपहर को सूरज की तपिश के चलते लोग गर्मी में परेशान रहे। गुरुवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ में प्रदूषण के स्तर की बात करें तो यहां का ​​​​​एक्यूआई 140 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ेगा। इसके बाद मानसून आने से बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। हवा चलने से प्रदूषण का स्तर सामान्य बना रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0