मेरठ में युवक की करंट लगने से मौत:पंखा ठीक करते समय हुआ हादसा, 10 दिन पहले पिता का निधन हुआ था

Jul 10, 2025 - 12:00
 0
मेरठ में युवक की करंट लगने से मौत:पंखा ठीक करते समय हुआ हादसा, 10 दिन पहले पिता का निधन हुआ था
मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के महलका गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दिल्ली में मिठाई की दुकान पर काम करने वाले 19 वर्षीय कायम अली की करंट लगने से मौत हो गई। कायम अपनी मां के साथ दिल्ली में काम करता था। बुधवार रात करीब 9 बजे बारिश के कारण घर का पंखा बंद हो गया। कायम ने बिना किसी मिस्त्री को बुलाए खुद ही पंखा ठीक करने का प्रयास किया। इस दौरान उसे करंट लग गया। परिवार और आसपास के लोग उसे तुरंत मेरठ के ग्लोबल हॉस्पिटल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कायम पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी तीन महीने बाद होनी थी। दस दिन पहले 29 जून को उसके पिता वफादार रिज़वी की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद घर की सारी जिम्मेदारी कायम ने संभाली थी। कायम की मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है। मां फिरदौस और बहनों की हालत बेहद खराब है। जिस घर में तीन महीने बाद खुशियां आने वाली थीं, वहां अब मातम छाया हुआ है। पिता की मौत हृदयाघात से दस दिन पहले हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0