मेरठ में स्कूल वैन की टक्कर:बच्चों से भरी इकोवैन और कार आपस में टकराई, कई बच्चे घायल

Aug 25, 2025 - 15:00
 0
मेरठ में स्कूल वैन की टक्कर:बच्चों से भरी इकोवैन और कार आपस में टकराई, कई बच्चे घायल
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के जादूगर वाला बाग चौराहे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां स्कूली बच्चों से भरी इको कार और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही बच्चों से भरी इको गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग हादसे वाले स्थल की तरफ भागे और किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। इको कार में 15 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। इनमें 14 बच्चे केंद्रीय विद्यालय सिक्स लाइंस और एक बच्ची केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस की थी। हादसे के वक्त इको कार का चालक नशे में बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। पांच बच्चों को घायल अवस्था में दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों की गाड़ी का एक्सीडेंट होने की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। चौराहा पहले पार करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। पुलिस ने इको कार चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। खबर को अपडेट किया जा रहा है...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0