मैनपुरी में एक पांच माह की गर्भवती महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा मैनपुरी-घिरोर मार्ग पर हुआ, जब महिला अपने पति के साथ फिरोजाबाद जा रही थी। उसे गंभीर चोटें आई हैं और जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी अमोद कुमार अपनी पांच माह की गर्भवती पत्नी लवली को उसके मायके से अपने गांव वापस ले जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे लवली घायल हो गईं। हादसे में लवली के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत मैनपुरी के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार जारी है।