मैनपुरी में युवक ने की आत्महत्या:घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, परिजन नहीं बता सके कारण

Jul 12, 2025 - 15:00
 0
मैनपुरी में युवक ने की आत्महत्या:घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, परिजन नहीं बता सके कारण
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के नगला बुंदेला गांव में एक दुखद घटना सामने आई। सेवाराम के 30 वर्षीय बेटे चंद्रभान का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शनिवार सुबह परिजनों ने जब चंद्रभान को फांसी पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, चंद्रभान शुक्रवार की शाम को सामान्य रूप से खाना खाकर कमरे में सोने गया था। घर में किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं हुआ था। मृतक के भाई घनश्याम ने बताया कि वह बाहर गया हुआ था और सुबह ही घर लौटा। उन्होंने कहा कि परिवार को नहीं पता कि चंद्रभान ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0