मैनपुरी में सांप के काटने से दो मासूमों की मौत:एक ही बिस्तर पर सो रहे थे दोनों, सांप ने डसा

Aug 27, 2025 - 21:00
 0
मैनपुरी में सांप के काटने से दो मासूमों की मौत:एक ही बिस्तर पर सो रहे थे दोनों, सांप ने डसा
मैनपुरी के करहल क्षेत्र के नगला सभा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अनुज शाक्य के घर में उनकी बहन कीर्ति अपनी 10 वर्षीय बेटी शालिनी के साथ 10 दिन पहले आई थी। कीर्ति की ससुराल औरैया में है। सोमवार की रात को खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया। अनुज का 5 वर्षीय बेटा कार्तिक और उनकी भांजी शालिनी एक ही बिस्तर पर सो रहे थे। रात में अचानक एक जहरीला सांप बिस्तर पर चढ़ गया और दोनों बच्चों को डस लिया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। बच्चों ने सांप के काटने की बात बताई। उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग तुरंत दोनों को सैफई अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते शालिनी की मौत हो गई। मासूम शालिनी के परिवार के लोग सैफई अस्पताल पहुंची। जहां से उसका शव लेकर अपने औरैया क्षेत्र के गांव चले गए थे। जहर से हुई गंभीर हालत मे कार्तिक को डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। उसकी हालत नाजुक थी। डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे थे। लेकिन इलाज के दूसरे दिन कार्तिक ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी परिवार को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। दो मासूमों की मौत से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। परिजन सदमे में हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0