पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल स्थित मैरवा स्टेशन यार्ड में विकास कार्यों के कारण 07 दिसंबर 2025 से 16 दिसंबर 2025 तक ब्लॉक रहेगा। इस अवधि में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग और समय प्रभावित होंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से संभावित असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए यात्रा से पहले वर्तमान जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मुरादाबाद मंडल से संबंधित निम्नलिखित गाड़ियाँ प्रभावित रहेंगी। गाड़ी संख्या 14674 (अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस) 09 दिसंबर 2026 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे–सीवान के रास्ते संचालित की जाएगी।इसी प्रकार, 11 दिसंबर 2026 को गाड़ी संख्या 14674 (अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस) को मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।गाड़ी संख्या 13020 (काठगोदाम–हावड़ा एक्सप्रेस) भी 11 दिसंबर 2026 को 25 मिनट नियंत्रित कर संचालित होगी।इसके अतिरिक्त, 13 दिसंबर 2026 को गाड़ी संख्या 14674 (अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस) को मार्ग में 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अस्थायी परिवर्तन ट्रैक सुधार और यार्ड विकास कार्यों के लिए आवश्यक है। इन कार्यों से भविष्य में बेहतर रेल सुविधाएँ और सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित हो सकेगा।