मॉल रोड पर फिर से वनवे व्यवस्था:मेट्रो निर्माण के दौरान हटाई गई थी, जाम से बचने के लिए फिर लागू

Jun 28, 2025 - 18:00
 0
मॉल रोड पर फिर से वनवे व्यवस्था:मेट्रो निर्माण के दौरान हटाई गई थी, जाम से बचने के लिए फिर लागू
कानपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मॉल रोड पर वनवे व्यवस्था को फिर से लागू कर दिया है। पहले एक दिन का वन वे ट्रायल लिया गया और उसके बाद इसे पूरी तरह लागू कर दिया गया है। मेट्रो निर्माण से पहले मॉल रोड पर वनवे व्यवस्था लागू थी। मेट्रो के निर्माण कार्य के कारण इसे हटाना पड़ा था। अब सड़क पर जाम की स्थिति से बचने के लिए इस व्यवस्था को दोबारा लागू किया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत वाहनों के मार्ग निर्धारित किए गए हैं। मुरे कंपनी पुल से आने वाले वाहन नरौना चौराहा और फूलबाग चौराहा होकर जाएंगे। झाड़ी बाबा और पनचक्की चौराहा से आने वाले वाहन नरौना चौराहा और फूलबाग चौराहा के रास्ते से गुजरेंगे। चार्लीस तिराहा और फूलबाग चौराहा की तरफ से आने वाले वाहनों को पनचक्की चौराहा होकर जाना होगा। एक्सप्रेसवे रोड से आने वाला यातायात फूलबाग चौराहा से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगा। मेघदूत तिराहा और चार्लीस तिराहा से आने वाले वाहन फूलबाग, बिरहाना रोड और रामनारायण बाजार की दिशा में जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0