यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस में लगी आग:दिल्ली से बिहार जा रही थी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Jun 6, 2025 - 00:00
 0
यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस में लगी आग:दिल्ली से बिहार जा रही थी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गांव मिढावली के पास दिल्ली से बिहार के अरनिया जा रही डबल डेकर बस में आग लग गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। रात करीब 9:30 बजे अचानक बस में आग लगी। आग की लपटें देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने चलती बस से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने तुरंत बस रोक दी। सूचना मिलते ही सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियां भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। फायर स्टेशन कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी यात्री को जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि बस को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। इसकी वजह से लोग काफी परेशान रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0