यमुना पार में लगा जाम:लक्ष्मी नगर में एंबुलेंस समेत कई वाहन फंसे, अवैध दुकान बने वजह

May 25, 2025 - 21:00
 0
यमुना पार में लगा जाम:लक्ष्मी नगर में एंबुलेंस समेत कई वाहन फंसे, अवैध दुकान बने वजह
मथुरा के लक्ष्मी नगर में यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। यहां अवैध दुकानों और पैठ के कारण जाम की स्थिति बन रही है। इस जाम में एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी फंस जाती हैं। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। यमुना पार में पुलिस चौकी होने के बावजूद जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। शनिवार को भी यही स्थिति देखी गई। दाऊजी बलदेव रोड पर ठेले वाले सड़क पर अपनी दुकानें लगा लेते हैं। इससे शाम के समय निकलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार नगर निगम से मंडी को हटाने की मांग की है। गर्मी के मौसम में जाम में फंसे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है। लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह व्यवस्था मिलकर है और यहां पुलिस की तैनाती भी नहीं रहती है जबकि यहां पुलिस को तैनात रहना चाहिए लक्ष्मी नगर निवासी मनोज ने बताया कि यह रोड अलीगढ़ जाने वाला मार्ग है और यहां से काफी भारी महान भी आते जाते रहते हैं बताया जाता है कि यह व्यस्ततम मार्ग है लेकिन यहां ना तो ट्रैफिक व्यवस्था है और ना ही स्थानीय पुलिस की कोई देखरेख है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0