यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में जगन्नाथ रथयात्रा में 2 गुट भिड़े, बोतल-मंजीरा फेंककर मारा, 9 घायल

Jun 29, 2025 - 09:00
 0
यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में जगन्नाथ रथयात्रा में 2 गुट भिड़े, बोतल-मंजीरा फेंककर मारा, 9 घायल
कानपुर में जगन्नाथ रथ यात्रा के दूसरे दिन भी हंगामा-मारपीट हुई। शनिवार रात 10 बजे जनरलगंज इलाके से रथ यात्रा में झांकियां निकल रही थीं। तभी श्री दोसर वैश्य नवयुवक मंडल के युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि यात्रा निकल रही थी तो स्थानीय कुछ लोगों ने मंडल से कहा कि यहां पर संगीत रुक-रुक बजाओ। लेकिन, देर रात होने के कारण यात्रा आगे निकल गई। तभी स्थानीय लोगों ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल मंडल के लोगों पर फेंक दिया। फिर मंडल के लोगों ने भी मंजीरा, झुनझुना, बजाने वाली कटोरी आदि से पीट दिया। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने लोगों को समझाया। पुलिस भी पहुंची। कुल 9 लोग घायल हुए, जिसमें 3 के सिर में चोट आई है। घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया। कुछ देर बाद फिर से रथ यात्रा निकाली गई। ACP अभिषेक पांडेय ने कहा- सूचना पर पुलिस पहुंची गई थी। दोनों ही पक्षों को समझा कर हटाया गया। रथ यात्रा में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं हुई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... नोएडा में मुठभेड़ में चेन स्नेचर घायल, बाइक से फिसलकर गिरा तो पुलिस पर की फायरिंग नोएडा में थाना सेक्टर-20 पुलिस और एक चेन स्नेचर के बीच रविवार तड़के मुठभेड़ हुई। बदमाश सलमान उर्फ रिहान घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, DLF मॉल के पास चेकिंग हो रही थी। तभी एक बाइक सवार दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग की तरफ भागने लगा। पीछा करने पर हड़बड़ाहट में बाइक लेकर फिसलकर गिर गया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान नई सीमापुरी, दिल्ली निवासी 35 साल सलमान के रूप में हुई। बदमाश से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुई है। इसके अलावा स्नेचिंग के 5 मोबाइल फोन और चोरी की बाइक भी मिली। ADCP सुमित शुक्ला ने बताया कि सलमान एक शातिर चोर है। वह मोबाइल और चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर... असलहा फैक्ट्री संचालक के लैपटॉप में दुबई का नंबर मिला, बंदूक कारीगर लखनऊ में किरायेदार बनकर रह रहे थे; भांजा भी हिरासत में लखनऊ में असलहा फैक्ट्री संचालक हकीम सलाउद्दीन के पास एक लैपटॉप भी मिला है। उसमें दुबई का नंबर मिला जिसमें वह रोजाना बात करता था। सलाउद्दीन के घर में असलहा बनाने वाले किरायेदार बनकर रहते थे। पुलिस ने हकीम से पूछताछ के अलावा उसके एक भांजे को भी हिरासत में लिया है। पुलिस उसकी रिमांड लेकर उसके पाकिस्तानी और पीओके कनेक्शन के विषय में जानकारी जुटाएगी। इसके साथ ही सर्विलांस टीम सलाउद्दीन के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। उसके लैपटॉप से जुड़ी जानकारियों से असलहा तस्करी से जुड़े लोगों का ब्योरा जुटा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0