यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद देने के लिए आभार जताया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पीएम मोदी से पहली मुलाकात हुई। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पंकज चौधरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए खुद मोदी की पसंद हैं। उन्हें पीएम मोदी का करीबी और भरोसेमंद माना जाता है। एक ही लोकसभा क्षेत्र से लगातार सात बार सांसद रहने के बावजूद पंकज चौधरी किसी भी विवाद और गुटबाजी से दूर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को लखनऊ आ रहे हैं। महोबा में 10 हजार रिश्वत लेते राजस्व अमीन गिरफ्तार:पुजारी से मांगा था 15 हजार रुपए, रिवॉल्वर लगाकर थार से चलने का शौकीन महोबा में एंटी करप्शन टीम ने एक राजस्व अमीन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी को पूछताछ के लिए शहर कोतवाली ले जाया गया। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले में बालाजी मंदिर के पुजारी से रिश्वत मांगने के आरोप में की गई। आरोपी कृष्णकांत साहू थार कार और रिवॉल्वर का शौकीन है। पुजारी ने बताया कि 2019 में उनकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। जिसके लिए 7,20,000 का क्लेम स्वीकृत हुआ था। इसी क्लेम राशि को जारी करने के लिए ने 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। पढ़ें पूरी खबर... प्रयागराज में पति ने पत्नी के प्रेमी का गला काटा, बेटे के साथ मिलकर कुएं में लाश फेंकी प्रयागराज में पति ने चाकू से गला रेत कर अपनी पत्नी के शादीशुदा बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को अपने बेटे के साथ मिलकर घसीटते हुए 500 मीटर दूर कुएं तक ले गया। शव को कुएं में फेंककर दोनों वहां से चले गए। हत्या के तीन बाद मंगलवार को युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरी साजिश उजागर हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है। पूछताछ में आरोपी बताया कि युवक सुशील कुमार का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था। कई बार समझाने के बाद भी वह मान नहीं रहा था। एक दिन मैंने उसे अपने घर में अपनी पत्नी के साथ पकड़ लिया। तभी मैंने सुशील कुमार को मारने का प्लान बना लिया था और सुनसान इलाके में देखकर उसका काम तमाम कर दिया। पूरा मामला खीरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ शहीद नगर का है। पढ़ें पूरी खबर.... प्रयागराज में 12वीं के छात्रों ने काफिला निकाला, 100 से ज्यादा VIP गाड़ियां शामिल, रील बनाई...स्टंट किए प्रयागराज में एक निजी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र अपने स्कूल के फेयरवेल फंक्शन के दौरान 100 से अधिक लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकालते नजर आ रहे हैं। काफिले में शामिल गाड़ियां तेज रफ्तार में शहर की सड़कों पर दौड़ती दिखीं। वायरल वीडियो में छात्र गाड़ियों के दरवाजों पर लटककर रील बनाते और सड़कों पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। हाईस्पीड में चल रही गाड़ियों के कारण शहर के कई प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर...