रक्षा के क्षेत्र में बढ़ी आत्मनिर्भरता: सांसद

Jun 19, 2025 - 06:00
 0
रक्षा के क्षेत्र में बढ़ी आत्मनिर्भरता: सांसद
भास्कर न्यूज | बलरामपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि अब भारत विकास भी करता है और दुश्मनों का विनाश भी। यही है सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत। सांसद ने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई की गई है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ी है। भारत ने सामरिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इससे देश की सुरक्षा अटूट हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर प्रभावशाली और सम्मानित सुरक्षा स्तंभ के रूप में स्थापित किया है। अब विकास और सुरक्षा दोनों साथ मजबूत हो रहे हैं। सांसद ने ऑपरेशन सिंधु का जिक्र करते हुए कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक कार्रवाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0