रामगढ़ताल में अब रात 9 बजे तक ही मस्ती टाइम:GDA ने घटाया समय; क्रूज, फ्लोट, बोटिंग पर लागू होगा नियम

Jul 26, 2025 - 12:00
 0
रामगढ़ताल में अब रात 9 बजे तक ही मस्ती टाइम:GDA ने घटाया समय; क्रूज, फ्लोट, बोटिंग पर लागू होगा नियम
रामगढ़ताल में पर्यटक अब रात 9 बजे तक ही मस्ती कर सकेंगे। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने समय दो घंटा घटा दिया है। इसका अनुमोदन मिल चुका है और आदेश भी जारी कर दिया गया है। रामगढ़ताल में संचालित क्रूज, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 'फ्लोट' और बोटिंग पर यह नियम लागू होगा। अब तक रात 11 बजे तक ताल में ये गतिविधियां संचालित होती थीं। नौकायन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में मारपीट की घटनाएं सामने आयी हैं। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। देर रात तक बार संचालित होने से नशे में मारपीट व हंगामे की घटनाएं होती हैं। बढ़ती अराजकता को देखते हुए प्राधिकरण ने समय घटाने का निर्णय लिया है। ठंड के मौसम में पहले से 9 बजे तक थी अनुमति ठंड के मौसम में रामगढ़ताल में संचालित गतिविधियों के लिए रात 9 बजे तक ही समय निर्धारित था। अब पूरे साल यही समय रहेगा। रामगढ़ताल क्षेत्र में कोई गतिविधि इसके बाद संचालित नहीं होगी। हाल ही में दो नावों के बीच टक्कर की घटना भी हुई थी। माना जा रहा है कि परिवार के साथ यहां आने वाले अधिकतर लोग रात 9 बजे तक वापस चले जाते हैं। किनारे पर विचरण करने पर नहीं होगा प्रतिबंध रामगढ़ताल के किनारे विचरण करने, आसपास की दुकानों पर बैठकर लजीज व्यंजनों का लुतफ उठाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। ये दुकानें अपने निर्धारित समय तक संचालित होंगी। यानी नौकायन पर घूमने का मजा आपको मिलेगा लेकिन रामगढ़ताल में एडवेंचर के लिए समय की बाध्यता होगी। 9 बजे के बाद आप उसका आनंद नहीं ले सकेंगे। पहले शाम 7 बजे तक था समय ताल में जब बोटिंग शुरू हुई तो अधिकतम समय शाम 7 बजे तक था। लेकिन पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समय रात 11 बजे तक कर दिया गया था। लेकिन उस समय ऐसी कोई गतिविधि नहीं संचालित हो रही थी, जिसमें बार हो। केवल घूमने-फिरने के लिए अलग-अलग तरह की बोट थी। बार के कारण समस्या हुई और समय को कम करना पड़ा है। जानिए क्या कहता है प्राधिकरण GDA के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने बताया कि रामगढ़ताल में संचालित गतिविधियों के लिए दो तरह का समय निर्धारित था। ठंड के मौसम में अक्टूबर से फरवरी तक रात 9 बजे तक एवं उसके बाद गर्मी के मौसम में रात 11 बजे तक इन गतिविधियों के संचालन की अनुमति थी। अब पूरे वर्ष समय रात 9 बजे तक कर दिया गया है। ताल में जो भी गतिविधियां संचालित होती हैं, उनपर यह आदेश लागू होगा। ताल के किनारे जो खाने-पीने की दुकानें हैं, वे पूर्ववत खुलती रहेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0