रामपुर में आजम खान की कहानी:कभी घर पर कूड़ा फेंकने वाला बसपा नेता अब जान न्योछावर करने को तैयार

Sep 23, 2025 - 12:00
 0
रामपुर में आजम खान की कहानी:कभी घर पर कूड़ा फेंकने वाला बसपा नेता अब जान न्योछावर करने को तैयार
रामपुर में एक अनूठी राजनीतिक कहानी सामने आई है। बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्म कुमार वाल्मीकि, जो कभी आजम खान के विरोधी थे, आज उनके समर्थक बन गए हैं। धर्म कुमार वाल्मीकि टंकी नंबर 5 के पास मोहल्ला आखून खैलान में रहते हैं। उन्होंने बसपा में 15 साल तक विभिन्न पदों पर काम किया। वह जिला उपाध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष रहे। साथ ही बीवीएफ के जिला संयोजक भी रहे। एक समय था जब आजम खान ने मायावती के खिलाफ अपशब्द कहे थे। तब धर्म कुमार ने गुस्से में आकर आजम खान के घर पर कूड़ा फेंका था। लेकिन 2019 में सपा-बसपा गठबंधन के बाद स्थिति बदल गई। धर्म कुमार आजम खान के करीब आ गए। 2019 से आजम खान पर कई मुश्किलें आईं। उनके कई करीबी साथ छोड़ गए। लेकिन धर्म कुमार ने उनका साथ नहीं छोड़ा। वह आजम खान और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहे। आज जब आजम खान जेल से रिहा हो रहे हैं, तब धर्म कुमार उनके लिए जान न्योछावर करने की बात कर रहे हैं। वह आजम खान के घर पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0