रामपुर में तहसील परिसर में गिरा पेड़:6 वकीलों के चेंबर क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

Jun 16, 2025 - 00:00
 0
रामपुर में तहसील परिसर में गिरा पेड़:6 वकीलों के चेंबर क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई
रामपुर में आज आई तेज आंधी ने कई इलाकों में तबाही मचा दी। तहसील शाहाबाद परिसर में एक पेड़ गिरने से 6 वकीलों के चेंबर क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ गिरने से वकीलों के टीन शेड और मेज-कुर्सियों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित वकीलों में निधि गोपाल सिंह यादव, सौरभ सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह ठाकुर शामिल हैं। इसके अलावा स्टांप विक्रेता नत्थू सिंह यादव और रामचंद्र सिंह दिवाकर के चैंबर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जल्द ही खतरनाक पेड़ों को हटाया जाएगा घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार राकेश कुमार चंद्रा ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि खतरनाक पेड़ों की छंटाई करवा दी गई है। जिन पेड़ों से अभी भी खतरा है, उन्हें चिह्नित कर दिया गया है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी खतरनाक पेड़ों को हटा दिया जाएगा। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि खतरनाक पेड़ों को तुरंत हटाया जाए। हालांकि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0