रायबरेली पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' 2025:14 मुठभेड़, 19 इनामी अपराधी गिरफ्तार, करोड़ों की रिकवरी

Jan 1, 2026 - 10:00
 0
रायबरेली पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' 2025:14 मुठभेड़, 19 इनामी अपराधी गिरफ्तार, करोड़ों की रिकवरी
रायबरेली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यस्वीर सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2025 में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 'ऑपरेशन क्लीन' और 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की, जिससे जनता का विश्वास बढ़ा और करोड़ों रुपए की रिकवरी भी हुई। वर्ष 2025 में पुलिस और अपराधियों के बीच कुल 14 मुठभेड़ हुईं। इन कार्रवाइयों में 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 17 घायल या इनामी अपराधी शामिल थे। कुल 19 इनामी बदमाशों को जेल भेजा गया। पुलिस ने 22 अवैध असलहे, 46 कारतूस, 15 वाहन और लाखों रुपए की नकदी भी बरामद की। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप न्यायालयों ने रिकॉर्ड संख्या में अपराधियों को सजा सुनाई। हत्या के 27 अभियुक्तों, बलात्कार/पॉक्सो के 15 अभियुक्तों, आबकारी/एनडीपीएस के 106 अभियुक्तों और गैंगस्टर व लूट के 7 अपराधियों को दोषी ठहराया गया। देखें 10 तस्वीरें... डिजिटल ठगी के मामलों में रायबरेली साइबर सेल ने पीड़ितों को बड़ी राहत प्रदान की। सेल ने पीड़ितों के 71 लाख रुपए वापस कराए और 2.37 करोड़ रुपए फ्रीज किए। इसके अतिरिक्त, 2,480 मोबाइल नंबर और 1,278 IMEI नंबर ब्लॉक किए गए। CEIR पोर्टल की सहायता से 1,232 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0