रायबरेली में छत से गिरने से छात्र की मौत:मौके पर तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Sep 15, 2025 - 18:00
 0
रायबरेली में छत से गिरने से छात्र की मौत:मौके पर तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
रायबरेली में डीह ब्लॉक के बिरनावा ग्राम पंचायत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पूरे निरही निवासी और कक्षा 9 के छात्र फिरोज की छत से गिरने से मौत हो गई। शनिवार शाम करीब 6 बजे यह हादसा हुआ। फिरोज छत पर था, जहां से वह अचानक नीचे गिर गया। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। परिजन इस अकस्मात मौत से सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0