रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुंशीगंज भीम नगर निवासी अशोक कुमार अग्रहरी (50) के रूप में हुई है। अशोक शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सब्जी खरीदने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने भदोखर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन के बाद उनका शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। मृतक सेल्समैन थे और घर पर एक छोटी फॉर्च्यून की दुकान चलाते थे। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी की शादी नवंबर में होनी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।