राहुल गांधी आज पंजाब में:3 जिलों का करेंगे दौरा, बाढ़ में 55 लोगों की मौत, 2185 गांव डूबे; 6 दिन पहले आए थे PM

Sep 15, 2025 - 07:00
 0
राहुल गांधी आज पंजाब में:3 जिलों का करेंगे दौरा, बाढ़ में 55 लोगों की मौत, 2185 गांव डूबे; 6 दिन पहले आए थे PM
पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हाल जानने के लिए आज सोमवार को कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी राज्य के दौरे पर रहेंगे। वह पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट के बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। पार्टी ने राहुल गांधी के पंजाब दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है। वह सुबह साढ़े 9 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से निकलकर वह बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मिलकर पता करेंगे कि उन्हें क्या मदद मिली और आगे क्या-क्या चाहिए? बता दें कि इस मानसून सीजन में बारिश और बाढ़ ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बाढ़ से सभी 23 जिलों के 2 हजार 97 गांव प्रभावित हुए। लगभग 1 लाख 91 हजार 926 हेक्टेयर में फसलें डूब गईं। 15 जिलों में 52 लोगों की मौत हो चुकी है। 5 दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब का दौरा किया था। उन्होंने हालात को देखते हुए पंजाब को 1600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। इसे पंजाब की मान सरकार ने नाकाफी बताया था। पंजाब के वर्तमान हालात में बारे में जानिए.... राहुल गांधी के दौरे को लेकर बयानबाजी भी शुरू केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने पूछा- आप किस नस्ल के घोड़े केंद्रीय राज्य मंत्री (रेलवे) एवं लुधियाना के पूर्व बीजेपी सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी पंजाब आ रहे हैं। राहुल गांधी अकसर कहते हैं कि कांग्रेस के पास अलग-अलग तरह के घोड़े हैं। दौड़ के घोड़े, शादी वाले घोड़े और यहां तक की लंगड़े घोड़े भी। बिट्टू ने पूछा- पर राहुल आप या आपकी पार्टी के नेता विशेष तौर पर पंजाब के नेता लोगों को बता सकते हैं कि आप किस नस्ल के घोड़े हो। जब उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहे थे, तो आप छुट्टियों का आनंद लेने में व्यस्त थे। जब पंजाब डूब रहा था और लोग रो रहे थे तो आप मलेशिया में ऐश कर रहे थे। यह दौरे लोगों का दर्द मिटाने के लिए नहीं, सियासी स्टेज पर ड्रामेबाजी करने के लिए लग रहे हैं। बिट़्टू के बयान पर कांग्रेस प्रधान ने किया पलटवार राहुल गांधी के दौरे को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू द्वारा कसे गए तंज पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना लोकसभा सीट से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- बिट्टू जी, आप एक और प्रकार के घोड़े का जिक्र करना भूल गए, वो है नाशुकरा घोड़ा। लगता है आप इस नस्ल के घोड़े में सबसे आगे हैं। पंजाब से दिल्ली लौटेंगे, हिमाचल प्रदेश नहीं जाएंगे खास बात यह है कि करीब पौने 7 घंटे के दौरे के बाद राहुल गांधी सीधे पठानकोट एयरपोर्ट से स्पेशल एयरक्राफ्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। वे पड़ोसी कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश नहीं जाएंगे, जहां इस बार प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है। पहले पंजाब के दौरे के साथ ही राहुल गांधी के हिमाचल प्रदेश जाने और वहां बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात करने की चर्चाएं थीं, लेकिन अब वह पंजाब से ही लौट जाएंगे। --------------------------- बाढ़ से तबाह पंजाब को मिले 1600 करोड़ नाकाफी:सियासत गरमाई, राज्य ने मांगे थे 20,000 करोड़, नेता बोले- ऊंट के मुंह में जीरा पंजाब में आई भयंकर बाढ़ के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 सितंबर को प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने गुरदासपुर में अधिकारियों, किसानों और एनडीआरएफ कर्मियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने राज्य के लिए 1,600 करोड़ रुपए का राहत पैकेज घोषित किया। इसके साथ ही 12 हजार करोड़ा डिजास्टर मैनेजमेंट फंड का जिक्र कर राज्य में नई बहस छेड़ दी है। (पूरी खबर पढ़ें)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0