रॉन्ग साइड से आए वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मायके से लौट रही महिला की मौत, बेटे को मामूली चोटें

May 3, 2025 - 08:00
 0
रॉन्ग साइड से आए वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मायके से लौट रही महिला की मौत, बेटे को मामूली चोटें
एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दरियावगंज रोड पर कैलठ्ठा गांव के समीप एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने रॉन्ग साइड से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीय सुदामा देवी की मौत हो गई। सुदामा देवी फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के भगौना की रहने वाली थीं। वह अपने बेटे के साथ दरियागंज नगला बलदेव में अपने पिता के घर आई थीं। शुक्रवार की देर शाम को वह बेटे के साथ घर वापस जा रही थीं। इसी दौरान हादसा हुआ। बेटे को मामूली चोटें आई राहगीरों ने घायल मां-बेटे को देखा और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के बेटे को मामूली चोटें आई हैं। मृतक के बेटे ने बताया कि वह अपनी साइड से बाइक चला रहा था। तभी सामने से आए वाहन ने रॉन्ग साइड से टक्कर मार दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के अधीक्षक डॉक्टर शिवकुमार ने महिला की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। हादसे की जांच जारी है। सूचना मिलते ही परिजन एटा स्थित मोर्चरी पहुंच गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0