लखनऊ के जोन- 6 पर कर्मचारियों का प्रदर्शन:जोनल अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी, कार्रवाई की कर रहे मांग

Jun 12, 2025 - 12:00
 0
लखनऊ के जोन- 6 पर कर्मचारियों का प्रदर्शन:जोनल अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी, कार्रवाई की कर रहे मांग
लखनऊ में नगर निगम के जोन-6 कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया है,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हाेने पर कर्मचारी लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय पर पहुंच गए। उनका कहना है कि करीब तीन घंटे तक अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। कर्मचारियों ने बताया कि अगर उनकी मांगों को नहीं सुना गया तो कार्य बहिष्कार करेंगे। बुधवार को भी नगर निगम के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था। कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे कर्मचारी नाराज हैं। वह जोनल अधिकारी मनोज यादव पर सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0