लखनऊ के गोमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी परिसर में चल रहे,'लखनऊ डांडिया सेलिब्रेशन सीजन-2' का समापन विजय दशमी पर किया गया। यह आयोजन 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चला, जिसका संचालन योर इवेंट्स और महफ़िल मेकर्स ने किया। दैनिक भास्कर ऐप इस सांस्कृतिक उत्सव का मीडिया पार्टनर था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गृहिणियां अपने बच्चों के साथ और कॉलेज-यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं दोस्तों संग शामिल हुए। सभी प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों और आभूषणों में सजे हुए थे। पारंपरिक धुनों पर देर रात तक डांडिया उत्सव अकादमी परिसर को डीजे म्यूजिक सिस्टम और रोशनी से सजाया गया था। मंच पर लोकगीतों और बॉलीवुड गीतों की धुनें गूंजीं। 'कमरिया मित्रों', 'ढोलिडा' और 'राधा नाचे ना जले' जैसे लोकप्रिय गानों के साथ-साथ पारंपरिक गरबा-डांडिया धुनों पर युवा और परिवार देर रात तक नृत्य करते रहे। डांडिया महोत्सव में परंपरा और आधुनिकता का मिश्रण देखने को मिला। महिलाओं और युवतियों ने गरबा की पारंपरिक मुद्राओं में नृत्य किया, जबकि युवाओं ने आधुनिक बॉलीवुड स्टेप्स पर प्रस्तुति दी। इस उत्सव ने रंग-बिरंगी पोशाकों, संगीत और नृत्य के माध्यम से राजधानी के लोगों को नवरात्रि की सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ा।