लखनऊ नगर निगम जोन-6 के जोनल अधिकारी मनोज यादव ने वार्ड न्यू हैदरगंज द्वितीय में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अफसरों को सफाई व्यवस्था चौपट मिली, नालियों में पॉलीथीन भरी थी, कूड़ा जमा था और सफाईकर्मी भी गायब थे। इस पर नगर निगम ने कार्यदायी संस्था एस.एस. सर्विसेस को लापरवाही का दोषी मानते हुए 25,000 का जुर्माना लगाया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगली बार गड़बड़ी मिलने पर संस्था को वार्ड से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। अवैध रिक्शा ट्रालियों पर भी गिरी गाज सआदतगंज में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता और खाद्य निरीक्षक की टीम ने अवैध रूप से चल रही रिक्शा ट्रालियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 ट्रालियां जब्त कीं। ट्रालियां निगम की मलपुर पार्किंग में जमा हैं।