पीजीआई थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे टहलने निकले ग्रामीणों ने बरगद के पेड़ पर महिला का शव लटकता देखा। उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान माइका (70) के रूप में हुई है। वह अमोल, कल्ली पश्चिम की रहने वाली थी। माइका ने अपने घर से लगभग 400 मीटर दूर स्थित बरगद के पेड़ पर फांसी लगाई। वो अपने पति के साथ एक झोपड़ी में रहती थीं। उनका बेटा और बहू अलग रहते हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।