लखनऊ में किसान ने खुद पर गोली चलवाई थी:जमीनी विवाद में फुफेरे भाई को फसाने का प्लान था, गिरफ्तार

Jul 12, 2025 - 03:00
 0
लखनऊ में किसान ने खुद पर गोली चलवाई थी:जमीनी विवाद में फुफेरे भाई को फसाने का प्लान था, गिरफ्तार
लखनऊ के काकोरी के मौदा गांव में आकाश यादव ने जमीनी विवाद के चलते खुद अपने साथी से गोली मरवाई थी। उसने अपने फुफेरे भाई को फसाने के लिए यह प्लान तैयार किया था। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने आकाश यादव और उसके साथी दीवान को गिरफ्तार कर एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फुफेरे भाई से छेड़छाड़ के मामले को लेकर चल रहा विवाद इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि आकाश ने मंगलवार शाम को अपने बाग के बाहर गोली मारे जाने की सूचना दी थी। घटना के वक्त वह आम की फसल तुड़वा रहे थे। साथ में उनका साझीदार दीवान भी था। जांच में सामने आया कि आकाश का फुफेरे भाई राजू से विवाद चल रहा था। आकाश के खिलाफ राजू के भाई आशीष ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी रंजिश के चलते उसने साथी दीवान के साथ मिलकर गोली मारे जाने का प्लान बनाया। जिसके बाद दीवान ने तमंचे से उसके बांये कंधे पर सटाकर गोली मरी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0