लखनऊ में खुलेगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल:PM मोदी करेंगे लोकार्पण; सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

Dec 24, 2025 - 22:00
 0
लखनऊ में खुलेगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल:PM मोदी करेंगे लोकार्पण; सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
लखनऊ की जनता को गुरुवार एक नया ऐतिहासिक स्मारक मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वसंत कुंज में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस मौके पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में करीब 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। दोपहर 2 बजे शुरू होगा मुख्य कार्यक्रम PM मोदी चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधे राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचेंगे। यहां वे पहले राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनसे जुड़े विचारों और जीवन प्रसंगों पर आधारित संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। ओरिएंटेशन रूम में वीडियो प्रेजेंटेशन भी दिखाया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। कमल की आकृति में बना है पूरा परिसर वसंत कुंज में बना राष्ट्र प्रेरणा स्थल कमल के आकार में विकसित किया गया है। यहां स्थापित तीनों कांस्य प्रतिमाओं का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार और मंटू राम आर्ट क्रिएशंस ने किया है। प्रतिमाओं को फसाड लाइटिंग और प्रोजेक्शन मैपिंग से सजाया गया है। संग्रहालय में दिखेगी राष्ट्रवाद की यात्रा परिसर में बने संग्रहालय की इंटरप्रिटेशन वॉल पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों की यात्रा को म्यूरल आर्ट के जरिए दर्शाया गया है। कोर्टयार्ड में भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। अलग-अलग गैलरियों में तीनों राष्ट्र नायकों के जीवन, विचारधारा और संघर्ष को प्रदर्शित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0