लखनऊ में डांडिया नाइट का आयोजन:लोहिया पार्क में गुजराती लोकधुन पर थिरके युवा

Sep 26, 2025 - 00:00
 0
लखनऊ में डांडिया नाइट का आयोजन:लोहिया पार्क में गुजराती लोकधुन पर थिरके युवा
लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क में डी ब्लैक नॉइस एंटरटेनमेंट संस्था ने डांडिया रास 2025 का आयोजन किया। कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चला। प्रवेश शुल्क 200 रुपए रखा गया। संस्था के संस्थापक अयान ने बताया कि वे यह उत्सव पिछले साल से कर रहे हैं। युवाओं की मांग को देखते हुए इसे हर साल आयोजित करने का निर्णय लिया है। अगला आयोजन जनवरी 2026 में होगा। लोकगीतों और बॉलीवुड गानों पर युवाओं ने डांस किया कार्यक्रम में शहर के विभिन्न कॉलेज और यूनिवर्सिटी की छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। लोकगीतों और बॉलीवुड गानों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। डीजे म्यूजिक सिस्टम की धुन से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। कमरिया मित्रों, ढोलिडा और राधा नाचे ना जले जैसे गानों पर दर्शकों ने डांस किया। छात्रा अनन्या श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अपनी क्लासमेट्स के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। श्रद्धा त्यागी के अनुसार डांडिया नाइट में परंपरा और आधुनिकता का संगम देखने को मिला।रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान और झिलमिलाती लाइट्स से लोहिया पार्क गुजराती संस्कृति में रंग गया। यह डांडिया नाइट लखनऊ के युवाओं के लिए एक यादगार कार्यक्रम रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0