लखनऊ में दवा लेने जा रही महिला से छेड़खानी:झाड़ियों की तरफ खींचने की कोशिश, शोर मचाने पर भागा आरोपी

Sep 14, 2025 - 12:00
 0
लखनऊ में दवा लेने जा रही महिला से छेड़खानी:झाड़ियों की तरफ खींचने की कोशिश, शोर मचाने पर भागा आरोपी
लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। थाना माल की रहने वाली महिला 13 सितंबर को दवा लेने के लिए लखनऊ जा रही थी। दुबग्गा थाना क्षेत्र के हरी मजार, बराबन कलां के पास एक युवक ने उनसे छेड़खानी शुरू कर दी। आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर उन्हें झाड़ियों की तरफ खींचने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में आरोपी की पहचान बराबन कलां निवासी रामकृपाल के रूप में हुई। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद से पीड़िता डरी और सहमी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0