लखनऊ में निःशुल्क रसोई का दो साल पूरा:सरोजनीनगर में रोजाना 4000 लोगों को मिल रहा मुफ्त भोजन

Jul 19, 2025 - 00:00
 0
लखनऊ में निःशुल्क रसोई का दो साल पूरा:सरोजनीनगर में रोजाना 4000 लोगों को मिल रहा मुफ्त भोजन
लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित 'तारा शक्ति निःशुल्क रसोई' ने दो साल पूरे कर लिए हैं। यह रसोई 18 जुलाई 2023 को विधायक की मां स्व. श्रीमती तारा सिंह की स्मृति में शुरू की गई थी। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने इसका उद्घाटन किया था। पिछले 730 दिनों से बिना रुके चल रही इस रसोई में प्रतिदिन 4,000 से अधिक लोगों को शुद्ध और पौष्टिक भोजन दिया जाता है। भोजन वितरण लोकबंधु अस्पताल और पराग चौराहा जैसे स्थानों पर किया जाता है। यहां मरीज, उनके परिजन, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, दुकानदार और राहगीर भोजन प्राप्त करते हैं। रसोई की खास बात यह है कि यह सर्दी, गर्मी या बारिश में भी बिना रुके चलती है। इसका संचालन पूरी तरह निःशुल्क और समर्पण के आधार पर होता है। इस सेवा में प्रगति प्रयास फाउंडेशन, स्वयंसेवक और स्थानीय कार्यकर्ता सहयोग करते हैं। विधायक डॉ. सिंह ने बताया कि उनकी मां की इच्छा थी कि कोई गरीब या असहाय व्यक्ति भूखा न सोए। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए यह सेवा शुरू की गई। अब यह रसोई भोजन के साथ-साथ आशा और आत्मसम्मान का प्रतीक बन गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0