लखनऊ में पत्नी को चाकू से गोदकर सड़क किनारे फेंका:डेढ़ साल पहले लव मैरिज की, दोनों की दूसरी शादी थी

May 21, 2025 - 12:00
 0
लखनऊ में पत्नी को चाकू से गोदकर सड़क किनारे फेंका:डेढ़ साल पहले लव मैरिज की, दोनों की दूसरी शादी थी
लखनऊ में पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला। सीने में कई बार चाकू मारा गया है। इसके बाद एक्सीडेंट दिखाने के लिए सड़क किनारे शव को फेंक दिया। दोनों ने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि दोनों की ही यह दूसरी शादी थी। शादी महिला की खाला ने कराई थी। शादी के बाद से दोनों घर से अलग थोड़ी दूर पर रहते थे। पति को पहली शादी से 3 बच्चे हैं। वहीं, पत्नी को पहली शादी से 6 साल की लड़की है जो उसके खाला के साथ रहती है। घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र की है। आरोपी पति सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सेवई का रहने वाला है। उसने शव को मऊ हुलासखेड़ा मार्ग पर राजाखेड़ा के पास फेंक दिया। आसपास से गुजर रहे लोगों को शव दिखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मोहनलालगंज CHC में रखवा दिया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0