लखनऊ में बादल छाए, 12KM की स्पीड से चली हवा:4 डिग्री लुढ़का पारा, पार्कों में छाया रहा सन्नाटा

Dec 30, 2025 - 07:00
 0
लखनऊ में बादल छाए, 12KM की स्पीड से चली हवा:4 डिग्री लुढ़का पारा, पार्कों में छाया रहा सन्नाटा
लखनऊ में सुबह से बादल छाया रहा। आसमान से ओस की बूंदें पड़ीं। 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली ठंडी हवा चलीं। इससे गलन बढ़ गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। सुबह के समय पार्क में जाने और टहलने से लोग परहेज कर रहे हैं। ​​​​​​ लखनऊ में पांच दिनों का संभावित तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 30 दिसंबर 19° 10° 31 दिसंबर 20° 10° 1 जनवरी 21° 11° 2 जनवरी 21° 11° 3 जनवरी 21° 12°

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0