लखनऊ में बिल्लियों की लड़ाई में छत से गिरी ईंट:नीचे सो रहे मजदूर का सिर फटा, इलाज के दौरान मौत

May 3, 2025 - 23:00
 0
लखनऊ में बिल्लियों की लड़ाई में छत से गिरी ईंट:नीचे सो रहे मजदूर का सिर फटा, इलाज के दौरान मौत
गोसाईंगंज के चुरहिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक मजदूर की मौत छत से गिरी ईंट लगने से हो गई। मृतक की पहचान विश्राम (47) के रूप में हुई है। घटना 28 अप्रैल की रात की है। विश्राम अपने घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान छत पर दो बिल्लियां आपस में लड़ने लगीं। लड़ाई के दौरान बिल्लियां छत पर रखीं ईंटों से टकरा गईं। इस टक्कर से ईंट नीचे गिर गई। ईंट विश्राम के सिर पर लगी। उनका सिर फट गया। उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी जानकी और चार बच्चे हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0