लखनऊ में भीषण शीतलहर का दौर जारी है। सुबह के समय में विजिबिलिटी सिर्फ 100 मीटर रही। ठंडी बर्फीली हवा में चलते गलन की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने घने से अति घने कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है। इसलिए जरूरी होने पर ही अगले 48 घंटे घर से बाहर निकले। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। वहीं, लखनऊ में सुबह के समय में 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 158 दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 7.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी रहा। न्यूनतम आर्द्रता 78 फ़ीसदी रही। सीवियर कोल्ड डे हालात मौसम विभाग ने लखनऊ में सीवियर कोल्ड डे के हालत घोषित कर दिए हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने पर जब अधिकतम तापमान का सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने पर कोल्ड डे की स्थिति होती है। अधिकतम तापमान का सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पर सीवर कोल्ड डे की स्थिति होती है। जबकि लखनऊ में अधिकतम तापमान से 7.5 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। 2 दिनों तक शीतलहर के रहेंगे हालात लखनऊ में मौसम विभाग ने घना से बहुत घना कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि (Inversion Layer) की उपस्थिति के कारण आई स्थिरता के साथ देश के पश्चिमी और मध्य भाग पर मध्य क्षोभ मंडल तक विस्तृत प्रति-चक्रवात (Anti-cyclone) तथा ऊपरी क्षोभ मंडल में उत्तर भारत से होकर गुजर रही उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम (Tropical Westerly Jet Stream) के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में धना से अत्यन्त घना कोहरा दर्ज किया गया, जो दिन में देर तक रहा, जिसके परिणामस्वरूप पिछले 48 घंटो के दौरान अधिकतम तापमान में भारी उतार-चढ़ाव के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में यह सामान्य से नीचे चला गया, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। आगामी अगले 2 दिनों तक ऐसा मौसम जारी रहने की सम्भावना है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के कई हिस्सों में घना से अत्यन्त घना कोहरा छाए रहने तथा शीत से अत्यधिक शीत दिवस की स्थिति होने की संभावना है। लखनऊ में पांच दिनों का संभावित तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 21 दिसंबर 21° 12° 22 दिसंबर 22° 13° 23 दिसंबर 21° 12° 24 दिसंबर 21° 12° 25 दिसंबर 19° 10°