बथरा थाना क्षेत्र के रवि नर्सरी के सोमवार को सुबह 8 बजे पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पीआरवी द्वारा थाना कार्यालय को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। उप-निरीक्षक सहदेव कुमार अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है और शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और अक्सर बाजार व सड़कों पर घूमता रहता था। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात शव का पंचायतनामा तैयार कर उसे एम्बुलेंस के माध्यम से केजी एमयू मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यदि किसी भी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो सूचना के लिए फोन नंबर भी जारी किए गए हैं।