लखनऊ में सड़क हादसा:एनसीसी बटालियन के जवान को अज्ञात वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

Jul 7, 2025 - 00:00
 0
लखनऊ में सड़क हादसा:एनसीसी बटालियन के जवान को अज्ञात वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आर्मी के 67 यूपी एनसीसी बटालियन में तैनात जवान की मौत हो गई। घटना 3 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे की है। जवान उदेश कुमार इको गार्डेन आनंद चौराहे से पहले मजार के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीर ने 112 पर सूचना दी। घायल जवान को सिविल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के चाचा सतपाल ने बताया कि हादसे की रात उन्होंने भतीजे से बात की थी। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली, तो वे अपने साथी धनराज और सूबेसिंह के साथ फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे। आर्मी अधिकारियों ने उन्हें उदेश कुमार की मृत्यु की सूचना दी। उदेश कुमार राजस्थान के तिजारा जिले के फतियाबाद गांव के रहने वाले थे। पोस्टमॉर्टम के बाद चाचा ने आशियाना थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0