लखनऊ के तेलीबाग स्थित वृंदावन योजना में 'इंडिया लहराएगा हुनर का परचम' कार्यक्रम की छठी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जे.पी.एस. स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत रिद्धिमा कौशल द्वारा शिव वंदना से हुई। उन्होंने भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद ईशा गुप्ता, अदिति भारती, मानवी और तन्वी ने 'इतनी सी हंसी' गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। सृष्टि भारती ने कथक नृत्य शैली में 'डोला रे डोला' गीत पर प्रस्तुति दी। मृगांका श्रीवास्तव ने 'नाचे गिरधारी' पर भावपूर्ण नृत्य किया। कार्यक्रम में महेश प्रताप की शेरो-शायरी ने भी श्रोताओं का दिल जीता।