लखनऊ में सामान्य से कम दर्ज हो रहा तापमान:अक्टूबर में लगातार खराब हो रही हवा, बढ़ रहा वायु प्रदूषण

Oct 13, 2025 - 09:00
 0
लखनऊ में सामान्य से कम दर्ज हो रहा तापमान:अक्टूबर में लगातार खराब हो रही हवा, बढ़ रहा वायु प्रदूषण
लखनऊ में बीते कुछ दिनों से लगातार तापमान सामान्य से कम दर्ज हो रहा है। इस बीच अक्टूबर में दिन-ब-दिन हवा की क्वालिटी भी खराब होती जा रही है। प्रदूषण मध्यम श्रेणी में बना बना हुआ है। आज तड़के लखनऊ के 6 मॉनिटरिंग स्टेशन का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 130 दर्ज किया गया। लालबाग में सबसे अधिक AQI का स्तर 181 दर्ज किया गया। तालकटोरा 143, गोमतीनगर 141, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 131, अलीगंज 115 के साथ यलो जोन में रहा। कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 70 के साथ में संतोषजनक श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को लखनऊ का औसत AQI 118 दर्ज किया गया था। सितंबर में सिर्फ 4 दिन यलो जोन में था प्रदूषण सितंबर महीने में सिर्फ चार दिन यलो जोन में लखनऊ की हवा थी। सबसे अधिक AQI 128 24 सितंबर को दर्ज की गई थी। 5 दिन हवा स्तर अच्छा था। इस दौरान AQI 49 दर्ज किया गया। 19 दिन हवा संतोष जनक श्रेणी में दर्ज की गई। अक्टूबर में अभी तक 8 दिन हवा का स्तर संतोषजनक श्रेणी में और 5 दिन यलो जोन में हवा रही है। चटक धूप के साथ गुलाबी ठंड लखनऊ में मानसून बारिश थमते ही ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड लगातार बढ़ रही है। पछुआ और उत्तरी हवा का प्रभाव आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। इससे ठंड बढ़ेगी। आज सुबह से लखनऊ में मौसम साफ बना हुआ है। चटक धूप निकली है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। चटक धूप निकलने के बावजूद तापमान कम लखनऊ में लगातार पिछले कुछ दिनों से चटक धूप निकल रही है। बावजूद इसके तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा। रविवार को लखनऊ का तापमान 31.02 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18.02 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 79 फीसदी न्यूनतम आर्द्रता 42 फीसदी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में 1 जून से 10 अक्टूबर तक मानसून में हुई बारिश सामान्य दर्ज की गई। 10 अक्टूबर को मानसून वापस लौट गया इसके बाद अब ठंड में दस्तक देना शुरू कर दी है। आने वाले कुछ दिनों तक आप पछुआ और उत्तरी हवाओं के प्रभाव से ठंड बढ़ना शुरू होगी। दिन में तेज धूप निकलेगी और सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड रहने से मौसम सुहावना बना रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0